
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशाः अनिता यादव
मधुबनी- 23 सितंबर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के नए भवन में मातृशक्ति नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को दो तिहाई बहुमत से पारित कराकर इतिहास रच दिया है। नया इतिहास, उनके इस दूरदर्शी कुशल नेतृत्व को भारत की महिलाओं के ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करती हूं। निश्चित रूप से इस अधिनियम के लागू होने के उपरांत महिला सशक्तिकरण की दिशा में साकारात्मक दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। उक्त बाते झंझारपुर भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होने कहा कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि नीति नियत और नेतृत्व कुशल हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है। राष्ट्र प्रथम का भाव और सब का साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास को चरित्रार्थ करते हुए आज का यह सुनहरा पल भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गई। सभी विपक्षी दलों के उन सांसदों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को पारित करने में अपनी बहुमूल्य समर्थन देकर ऐतिहासिक भागीदारी दिये।



