क्राइम

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला व बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर व पत्नी गिरफ्तार

नई दिल्ली-20 अगस्त। दिल्ली सरकार के महिला व बाल विकास विभाग में तैनात डिप्टी डायरेक्टर प्रमोदय खाखा और उसकी पत्नी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने इसकी पुष्टि की है। प्रमोदय खाखा पर अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी से महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला मीडिया में सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही मुख्य सचिव नरेश कुमार से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैंने मुख्य सचिव को जांच चलने तक उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया है और आज शाम पांच बजे तक मैंने इस पर रिपोर्ट भी मांगी है। घटना की सूचना कल यानी रविवार को सामने आई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।”

क्या है मामलाः

डिप्टी डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने दोस्ती को कलंकित करते हुए 14 साल की नाबालिग के साथ नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक कई बार दुष्कर्म किया। डीसीपी सागर सिंह कलसी का कहना है कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहती थी। माता-पिता दिल्ली सरकार के स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। एक अक्टूबर 2020 को पिता की मौत के बाद पीड़िता परेशान रहने लगी, जिस कारण अधिकारी उसे अपने घर लेकर आ गया।

आरोपों के अनुसार आरोपित अफसर ने पीड़िता के साथ नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस घटना की जानकारी आरोपित की पत्नी को भी दी लेकिन उसने पीड़िता को चुप रहने की सलाह दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button