
नागरिक अधिकार मंच ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,कहा-एक्सिस बैंक के बाहर लूट की असलियत जानना चाहती है जनता
मधुबनी-24 दिसंबर। नागरिक अधिकार मंच के द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर सामाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मदन श्रीवास्तव ने कहा कि बेनीपट्टी के अविनाश झा उर्फ बुद्धिनाथ झा के सभी हत्यारों को गिरफ्तार सुनिश्चित किया जाए। नगर परिषद द्वारा चयनित आवास योजना के सुपात्र लाभुकों को एक सप्ताह के भीतर बाकी किस्त की राशि उनके खाते में दिया जाए। जितेंद्र झा ने कहा कि शहर में अति विलंबित नाला निर्माण को गुणवत्तापूर्ण मानक के अनुरूप पूरा करवाया जाए। तथा लाखों रुपए खर्चने के बावजूद भी शहर गंदा क्यों है। साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम किया जाए। शहर को जलजमाव और जाम की समस्या से निजात दिलाया जाए।
ध्रूव नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित एक्सिस बैंक के बाहर हुए लुट में शामिल डकैतों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। लुट कांड की सच्चाई जनता के सामने लाया जाए। तथा डीईओ नसीम अहमद एवं डीपीओ नवीन ठाकुर के कार्यकाल में हुए सभी गलत और गैर कानूनी अनुशासन हीन कार्यों की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई किया जाए। मौके पर उमेश राय,कृष्णानंद, रामकिशन राम,उर्मिला देवी,जिप्छी देवी,जयंती कर्ण समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे।



