क्राइम

नहाने गए 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत

झारखंड/गिरिडीह- 9 नवम्बर। गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित मुफसिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में एक दर्दनाक घटना में एक ही साथ दो परिवारों के चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे आपस में सम्बंधी थे। घटना मंगलवार को दोपहर पहले करीब 11 बजे की है। छ्ठ पर्व के खरना पूजा के लिए गांव की महिलाएं नदी स्नान करने गांव से आधा किलोमीटर दूर उसरी नदी गई हुईं थीं। महिलाओं के साथ गांव के ही मदन सिंह की 10 साल की बेटी सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी (8),महेश सिंह का 12 साल का बेटा मुन्ना कुमार और श्याम सिंह की नतनी दीक्षा (10) भी नहाने गयी थीं। नहाने के क्रम में बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए एवं डूब गए।

महिलाएं स्नान कर वापस लौट आईं लेकिन नदी में डूबे बच्चों की कोई जानकारी परिजन को नही मिल पायी। कुछ देर बाद नदी से लौटे एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। इसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण काफी प्रयास के बाद पहले दो बच्चों को गहरे पानी से निकाल पाये। बच्चों को लेकर ग्रामीण शहर के नर्सिंग होम पहुंचे, जहां दोनों को मृत बताया गया। इस बीच अन्य दोनों को भी बाहर निकाला गया, परंतु वे भी मृत मिले।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button