ताज़ा ख़बरें

नवाज ने लंदन में बुलाई बैठक, 10 मंत्रियों संग पहुंचे शहबाज

इस्लामाबाद/ लंदन- 11 मई। पाकिस्तान में इमरान खान को हटाकर सत्ता पाने में कामयाब शहबाज शरीफ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को उबारने की चुनौती के साथ इमरान खान का लगातार उग्र रूप भी उन्हें परेशान कर रहा है। अब इन सब स्थितियों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन में बैठक बुलाई है। शहबाज अपनी सरकार के दस मंत्रियों व पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ लंदन पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान की सूचनामंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। दरअसल यह पूरी यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ पाकिस्तान के मसलों पर विचार-विमर्श के लिए हो रही है। इसीलिए न सिर्फ पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ के साथ लंदन गए है, बल्कि सरकार में शामिल वरिष्ठ मंत्रियों को भी नवाज ने लंदन बुलाया है।

पाकिस्तान में इस यात्रा पर सवाल न उठें, इसलिए इसे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की निजी यात्रा करार दिया जा रहा है। शहबाज प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन पहुंच गए हैं। वे वहां पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ पाकिस्तान के अहम राजनीतिक मसलों पर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि नवाज शरीफ ने अर्थव्यवस्था से संबंधित मामलों और पाकिस्तान में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए ही पार्टी नेताओं की यह ‘आपातकालीन बैठक’ बुलाई है। नवाज शरीफ इस मुलाकात में जल्दी चुनाव कराने और इमरान खान की रणनीति का मुकाबला करने के लिए जवाबी रणनीति बनाने पर फैसले कर सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button