भारत

नरेन्द्र मोदी राम तो सीएम योगी उनके लक्ष्मण: वनाथी श्रीनिवासन

झांसी- 14 नवम्बर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से महिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा वनाथी श्रीनिवासन ने अपने सम्बोधन में भाजपा की उपलब्धियों का बखान किया तो दूसरी ओर प्रियंका गांधी के महिलाओं के प्रति उभरे प्रेम को झूठा बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम की संज्ञा दी तो मुख्यमंत्री योगी को उनका लक्ष्मण बताया।

उन्होंने कहा हमारा यह महिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम झांसी से प्रारंभ होने जा रहा है। झांसी से इसलिए क्योंकि झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई की भूमि है और हमारी रगों में भी वही खून दौड़ रहा है। हम महिलाएं किसी से पीछे नहीं। आज प्रियंका गांधी टिकट देने की बात कर रही हैं। महिलाओं को आरक्षण देने की बात कर रही हैं। जरा पूछो अपने घराने से कि पिछले 50 साल में जो महिलाओं को शौचालय नहीं दे पाईं, हमारी बहनों को सम्मान नहीं दे पाईं , टिकट की बात करते हैं।

कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 71 लाख शौचालय बनवा दिए। हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान की चिंता की है। हमारे यहां साधारण परिवार की महिलाओं को राजनीति तथा सरकार व संगठन में जगह मिलती है न कि राजनीतिक परिवार के लोगों को बढ़ावा मिलता है जो कि कांग्रेस व अन्य दल करते आए हैं। 80 लाख 75 हजार घर हमने ग्रामीण महिलाओं को दिए। उज्जवला गैस के कनेक्शन अपनी बहनों को दिए। अपने गांव की महिला की पीड़ा समझी जो कि 50 साल में कांग्रेस नहीं समझ पाई थी।

कहा कि गांव में जल समस्या महिलाओं के लिए सबसे बड़ी थी, हमने हर घर तक जल पहुंचाने का काम किया है। यह सब सुविधाएं महिलाओं को दी गई जो कि मोदी और योगी के कारण उपलब्ध हुआ है। 100 करोड़ वैक्सीनेशन अगर हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी के कारण। मोदी राम हैं तो मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के लक्ष्मण हैं। 5 वर्ष पहले क्या स्थिति थी महिलाओं की ? जवान बहू बेटियां सुरक्षित नहीं थी। शाम छह बजे के बाद घर से निकल नहीं पाती थी। अब परिस्थिति बदल गई है। सरकार ने रोमियो स्क्वाड बनाकर नियंत्रित किया है। थानों में महिला डेस्क उपलब्ध है। महिलाएं अपनी पीड़ा स्वतंत्र रूप से बता सकती हैं। हमारी सरकार ने महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ाया है। आज उनके खाते में सीधे पैसे आते हैं। हमने महिला सुरक्षा पर ध्यान दिया। महिला शक्ति को मजबूत किया इसलिए हमारी महिला मोर्चा लगातार दिन रात मेहनत कर पुनः मोदी योगी की सरकार भाजपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने पुनः झांसी की धरती की रानी लक्ष्मी बाई को प्रणाम किया।

प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा वह महिलाओं के सम्मान के लिए आई हैं,नौ देवियां शक्ति रूपों में जो बहनें बैठी हैं उनको प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम झांसी की धरती से प्रारंभ कर रहे हैं,जब वीरांगनाओं का नाम आता है तो रानी लक्ष्मीबाई का नाम सबसे पहले आता है। हम वीरांगना है, कम नहीं। उन्होंने संकल्प लिया कि महिला सम्मान,महिला सुरक्षा और नारी उत्थान के लिए भाजपा की सरकार बनाएंगे। कुछ महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किए की महिलाओं को न्याय मिलना एक बड़ी चुनौती है। कई मामले में नेता खुद आरोपी होते हैं और वह पीड़ित महिला के सामने अपनी ताकत का इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसी स्थिति में आप की पार्टी क्या करेगी? राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की सभी महिलाओं को यह भरोसा दिलाया कि वह हर उस महिला के साथ हैं जो न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपकी हर लड़ाई में आपके साथ हैं। न हमने महिला सम्मान व सुरक्षा से कभी समझौता किया है और न आगे किया जाएगा। हमारी नीति साफ है अगर पार्टी का कोई नेता जनप्रतिनिधि दोषी पाया जाएगा या उस पर गंभीर आरोप लगते हैं तो पार्टी उस पर फौरन कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम का संचालन आसमा खान ने किया व आभार क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने व्यक्त किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ,प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ,राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर कंचन जयसवाल ,जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमारी, जिला अध्यक्ष सुमन पुरोहित ,जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा आदि मंचासीन रहे।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान—

कार्यक्रम में कामिनी बघेल, मीरा, डॉक्टर ज्योति चौबे, सरिता सोनी, जय देवी साहू, भगवती दाई ,अनीश आदमी, आदि को सम्मानित किया गया।

इन्होंने पूछे सवाल

प्रबुद्ध महिला सम्मेलन कमल शक्ति संवाद में सरोज सिंह ,कंचन आहूजा, नीलू गौतम ,अल्पना श्रीवास्तव आदि ने महिला सुरक्षा को लेकर कई प्रश्न भी पूंछे।

मौके पर चित्रा सिंह, गिरजा तिवारी, अपर्णा दुबे, नीता अवस्थी, शशि प्रभा मिश्रा, नीलम सकरिया, ममता लश्करी, कुसुम कुशवाहा, मीनू राजावत, कल्पना सिंगर, अनीता अवस्थी, किरण राजू बुक सेलर, मीनू राजावत, सुनीता शर्मा, आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button