
अशोकनगर-29 अक्टूबर। सिटी कोतवाली में पदस्थापित एक आरक्षक को इंदौर एसटीएफ द्वारा बीती शाम अपनी हिरासत में लिया है। इसके बाद उन्हें भोपाल ले जाया गया है। जानकारी में बताया गया कि आरक्षक रवि त्यागी पुत्र भभूतिराम त्यागी को इंदौर एसटीएफ द्वारा हिरासत में लेकर भोपाल ले जाया गया है। बताया गया कि अपराध क्र-45/21 के तहत व्यापमं के धोखाधड़ी मामले में उनको हिरासत में ले जाया गया। सियाबट भटपुरा (मुरैना) निवासी रवि त्यागी यहां सिटी कोतवाली में 16 दिसम्बर 2019 से आरक्षक के पद पर पदस्थापित है, जिसे एसटीएफ द्वारा हिरासत में ले जाया गया है।



