क्राइम

दो बच्चों के पिता पर चढ़ा इश्क, साली संग हुआ फरार

हरिद्वार- 24 अप्रैल। दो बच्चों के पिता पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह अपनी ही साली को लेकर फरार हो गया। जीजा संग फरार हुई साली की दो दिन पूर्व मंगनी हुई थी। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव महतोली निवासी विपिन कुमार पुत्र सुलेखचंद अपनी साली को लेकर फरार हो गया है। विपिन की पत्नी ने सुल्तानपुर चौकी में पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि उसका पति उसकी बहन को लेकर घर से फरार हो गया है। पीड़िता ने बताया कि मायके पुरनपुर (गढ़मीरपुर) में उसकी बहन की दो दिन पूर्व मंगनी हुई थी। मंगनी में वह और उसका पति दोनों गये थे। अगले दिन दोनों घर वापस आ गये।

महिला ने बताया कि उसका पति रात को खनन में ट्रैक्टर चलाता है, जो दिन सो जाता था, लेकिन ससुराल से आने के बाद वह रात में काम पर गया और सुबह नहा धोकर मोटरसाइकिल से निकल गया, जो शाम तक घर नहीं आया। चार बजे महिला के मायके से फोन आया कि उसकी बहन भी सुबह से घर पर नहीं है। शक होने पर पीड़ित महिला ने अपने पति को फोन लगाया तो पति का फोन बंद आया।

महिला अपने ससुर के साथ सुल्तानपुर चौकी आई और सारी कहानी पुलिस को बताई। महिला ने बताया कि पहले भी उसका पति और बहन घर से फरार होकर जा चुके हैं, लेकिन वापस आ गये थे। महिला के पति के मोबाइल नंबर की पुलिस ने लोकेशन जानने की कोशिश की तो उसका मोबाइल गागलहेड़ी के पास बंद होना बताया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराने को कहकर वापस भेज दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button