
क्राइम
दो बच्चें सहित मां का शव तालाब से बरामद
जलपाईगुड़ी- 02 नवम्बर। जिले के राजगंज के एक तालाब से मां सहित दो बच्चों का शव बरामद होने से क्षेत्र सनसनी फैल गई है। घटना सोमवार रात्रि की है। घटना सुखानी ग्राम पंचायत के जितुपाड़ा की है। मृतका का नाम 22 वर्षीय तमिना खातून, 5 वर्षीय अनीसा खातून एवं 2 वर्षीय नाहिद मोहम्मद बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जितुपाड़ा निवासी अताबुद्दीन मोहम्मद की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ सोमवार दोपहर से ग़ायब थी। परिजनों की तलाश के बाद सोमवार रात तीनों का शव इलाके के एक तालाब में देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना राजगंज थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची राजगंज पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।



