
देश में लोकतंत्र की कमजोरी ने फासीवाद को मौका दिया : दीपांकर भट्टाचार्य
नैनीताल- 10 अप्रैल। भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सोमवार को नैनीताल पहुंचे। यहां एक समाचार पत्र के सभागार में वर्तमान समय में लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की कमजोरी ने फासीवाद को मौका दिया।
राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर ने कहा कि आज देश को मजबूती लोकतंत्र और उसे बचाने और जीवंत बनाने के लिए व्यापक एकता वाले आंदोलन की जरूरत है। स्वयं के चुने होने के आधार पर मोदी सरकार संविधान के बाकी दोनों स्तंभों को अपने मुताबिक चलाना चाहती है। कानून मंत्री इसीलिए निरंतर न्यायपालिका पर हमला बोल रहे हैं, जबकि वास्तविकता में तीनों स्तंभ संविधान और जनता के प्रति जवाबदेह हैं। मोदी सरकार इस जवाबदेही को खत्म करके देश को चुनावी तानाशाही में तब्दील करने की तरफ बढ़ रही है।
इस अवसर पर माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य डा. संजय शर्मा, राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, प्रो एमसी जोशी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, हाई कोर्ट के अधिवक्ता सैयद नदीम मून, प्रकाश साथी, जय शाह, अजय आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भाकपा माले नगर सचिव कैलाश जोशी ने किया।