
ताज़ा ख़बरें
देश में कोरोना के 3,038 नए मरीज, 24 घंटे में 7 की मौत
नई दिल्ली- 04 अप्रैल। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,038 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान सात संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 2,069 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,77,204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21,179 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.84 प्रतिशत है।
टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,894 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,64,740 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.20 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।



