भारत

देश में एक जनवरी को बफर मानदंड से ज्यादा 159 लाख टन होगा गेहूं का भंडार

नई दिल्ली- 15 दिसंबर। देश में अनाज की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने कहा है कि उसके पास अनाज का पर्याप्त भंडार मौजूद है। सरकार ने कहा कि एक जनवरी, 2023 को केंद्रीय पूल में गेहूं का भंडार करीब 159 लाख टन का होगा, जबकि बफर मानदंड के हिसाब से यह 138 लाख टन ही होना चाहिए था।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि सरकार के पास अनाज का पर्याप्त भंडार मौजूद है। मंत्रालय के मुताबिक एक जनवरी, 2023 तक करीब 159 लाख टन गेहूं उपलब्ध होगा, जो 138 लाख टन के बफर मानक की जरूरत से कहीं ज्यादा है। 12 दिसंबर तक केंद्रीय पूल में करीब 182 लाख टन गेहूं उपलब्ध था।

उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक भारत सरकार के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के अतिरिक्त आवंटन की जरूरत को पूरा करने के लिए केंद्रीय पूल के तहत पर्याप्त खाद्यान्न स्टॉक है। सरकार ने आगे किसी भी मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। इसके लिए 13 मई, 2022 से निर्यात नियम लागू किए गए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button