
देश के लिए शहीद सपूत को नमन कर गौरव महसूस कर रहा हूंः सांसद
मधुबनी- 15 अक्टुबर। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के भगौती गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद अशोक कुमार यादव एवं स्थानीय विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल ने भगौती गांव निवासी शहीद अरुण कुमार यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तथा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीद अरुण यादव के पिता हीरालाल यादव एवं माता राम रतन देवी को पाग चादर भेंट कर सम्मानित किया। वहीं परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद अषोक यादव ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए सपूत को नमन कर गौरव महसूस कर रहा हुं। वैसे लोग जो देश को आजादी से लेकर देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उनके घरों के अलावे सभी घरों से मिट्टी प्राप्त कर दिल्ली में अमृत कलश स्मारक कराया जाएगा। वहीं विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल ने देश के लोगों में देशभक्ति की भावना का सम्मान और उनमें जज्बा बढ़ाने के लिए अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम भाजपा द्वारा चलाए जा रहा है। देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना देश की प्रगति एवं आत्मनिर्भरता तथा सभी संकटों में मजबूती से देश को खड़ा रहने के संकल्प के साथ यह यात्रा निकाला गया है। उन्होने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर विकसित समृद्धि बनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ लिया जा रहा है। सम्मान समारोह के बाद सांसद और विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद अरुण यादव अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। तथा कई घरों से मिट्टी भी प्राप्त किया। अरुण यादव वर्ष 2005 को छत्तीसगढ़ में नक्सली के द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग में शहीद हो गए थे। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सकल यादव,राजकिशोर मिश्र बुलेट,अभिजीत पासवान,मनोज यादव,शंभू ठाकुर,मुकेश कुशवाहा,मनोज साह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।



