ताज़ा ख़बरें

देश की विरासत को बर्बाद करने में जुटी है भाजपा: प्रदीप यादव

दुमका- 18 अप्रैल। कांग्रेस भवन कार्यलय में सोमवार को जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हुई। इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा देश की विरासत को बर्बाद करने में जुटी हुई है। भाजपा ने देश की एकता-अखंडता को खतरे में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि आज जहां भी कांग्रेस के कार्यकर्ता है। वह अटल है और उनका अटल विश्वास कांग्रेस की नीति-रीति है। कार्यकर्ताओं को आज ज्यादा मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस पार्टी आज देश को बचाने के लिए कृतसंकल्प है। इसे पुरा करने के लिए हर कांग्रेसी को बलिदानी देनी होगी। कांग्रेस देश को जड़ने वाली पार्टी है। धर्मनिरपेक्षता जो हमारी संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान, हमारा मान-सम्मान है। उसकी भावना को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। युवा वर्ग,मध्यम वर्ग आज परेशान है। अगर यही हालत रही तो आने वाले समय में हमारे देश का हालत श्रीलंका से भी बदतर हो जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी मणिशंकर,पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव,जिला समन्वयक अशोक वर्मा, सह संयोजक अवधेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button