भारत

देश का नाम अचानक क्यों बदल रहे हैं, हम भी कहते हैं ‘भारत’: ममता

कोलकाता- 05 सितंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि देश का नाम बदला जा रहा है। मंगलवार को कोलकाता के धन धान्य स्टेडियम में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। जी20 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्य के नेताओं के रात्रिभोज के लिए दिए गए निमंत्रण पत्र में ‘राष्ट्रपति ऑफ इंडिया’ की जगह ‘राष्ट्रपति ऑफ भारत’ लिखने से विवाद शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज मैंने सुना कि इंडिया का नाम बदला जा रहा है। माननीय राष्ट्रपति के नाम पर कार्ड, जी20 लंच या डिनर पर, भारत लिखा गया है। भारत तो हम कहते ही हैं। इसमें नया क्या है?’

उन्होंने कहा, ‘मैं अंग्रेजी में इंडिया कहती हूं। भारत, हम भी कहते हैं, भारत मेरा देश है, मेरी मातृभूमि मेरा सपना है। इसके बारे में कहने को कुछ नया नहीं है। लेकिन पूरी दुनिया इंडिया के नाम से जानती है। अचानक क्या हुआ?’

उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button