ताज़ा ख़बरें

देशवासियों को जल्द ही महगें पेट्रोल -डीजल से मिलेगी मुक्ति: गडकरी

बिजनौर- 19 दिसम्बर। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि देशवासियों को जल्द ही महंगे पेट्रोल-डीजल से निजात मिलने वाली है। आने वाले दिनों में देश का अन्नदाता ऊर्जादाता बनेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बिजनौर के चांदपुर से भाजपा की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के गुलाब सिंह हिंदू कॉलेज के मैदान में जन विश्वास रैली में आये जनसभा को सम्बोधित करते हुए कंद्रीय मंत्री ने गन्ना किसानों को उनके गन्ने का अधिकतम दाम दिलाने का वायदा करते हुए कहा कि गन्ने के रस से सीधे इथेनॉल बनाकर उससे वाहनों को सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। इतना ही नहीं गन्ने की खोई दिल्ली के प्रदूषण के लिए बदनाम पराली से सीएनजी गैस बनाकर किसानों का लाभ दोगुना करने के साथ ही देश को प्रदूषण से भी मुक्ति दिलाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में सड़कों का जाल बिछाया है, दर्जनों नए मार्गों का निर्माण किया है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून के लिए नई सड़क का निर्माण होगा, जिससे दिल्ली से देहरादून की दूरी डेढ़ घंटे में तय की जा सकेगी। इतना ही नहीं सरकार द्वारा बिछाए गए सड़कों के जाल से जल्द ही दिल्ली से जयपुर चंडीगढ़ पहुंचने में भी दो घंटे का वक्त लगेगा। श्रीनगर पहुंचने में आठ घंटे से अधिक का वक्त नहीं लगेगा। सरकार ऐसे मार्गों का निर्माण प्रगति के साथ कार्य कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क मार्ग के साथ ही जल मार्ग पर भी केंद्र सरकार का फोकस पूरी तरह से तय है। जल मार्ग खोले जा रहे हैं, जल्द ही पानीपत से बंगाल की खाड़ी तक जलमार्ग शुरू किया जाएगा, जिसके जरिए पानीपत से पानी के जहाज के जरिए बंगाल की खाड़ी ही नहीं बल्कि विदेशों तक की दूरी तय की जा सकेगी। सरकार कई अहम निर्णय लेने जा रही है, जिससे पानी के इंजन से वाहनों को चलाने की तैयारी की जा रही है ऐसा होने पर डीजल पेट्रोल खरीदने के लिए विदेश जाने वाला हजारों करोड़ रुपये बचेगा और उसका उपयोग देश के किसानों की दशा सुधारने में किया जा सकेगा।

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में सपा और रालोद के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए गुंडों व माफियाओं का गठबंधन बना है। जालीदार व लाल टोपी पहनकर गठबंधन में लगे राजनीतिक दल भाजपा को हराने की सोच रहे हैं उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button