क्राइम

देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख की धोखाधड़ी, मुंबई में दो गिरफ्तार

मुंबई- 23 मार्च। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। इस मामले में पुलिस ने मुंबई में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सुहास महाडिक और किरण पाटिल के रूप में की गई है। इस मामले की छानबीन मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुहास महाडिक और किरण पाटिल ने खुद को गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर मुंबई की एक सोसाइटी का मामला सुलझाने का प्रयास किया और इसके फडणवीस के नाम पर 15 लाख वसूले थे लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने शनिवार को इन दोनों के विरुद्ध मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 170, 419, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को आज ही गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर धोखाधड़ी करने को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से भी रंगदारी मांगने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button