बिहार

दूरदर्शी बजट से भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा: डाॅ0 के.के.गिरी

पटना- 02 फरवरी। अम्बेदकर इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन के प्रबंध निदेशक डाॅ0 के.के. गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस सराहनीय बजट के लिए हार्दिक अभिनंदन कहा। आम बजट में नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम और हेल्थ ईको सिस्टम को लागू करने की घोषणा कर वित्त मंत्री ने सराहनीय प्रयास किया है।

सरकार को आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ाना चाहिए था ताकि मध्यम वर्ग को भी इलाज में राहत मिलती। यह बजट अर्थव्यवस्था को ठोस आधार देने वाला है। उन्होनें कहा कि यह दूरदर्शी बजट है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आजादी के अमृत महोत्सव में यह बजट नए भारत की नींव डालेगा। कोरोना के इन विषम परिस्थितियों में यह बजट देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कारगर साबित होगा।

पीएम गतिशक्ति मास्टरप्लान,एक्सप्रेसवे के लिए बहु-आयामीय विधि अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करेगा। उन्होनें कहा कि जो इस बजट का विरोध कर रहे हैं, उन्हे इस पर अध्यन करने की जरूरत है, यह दूरदर्शी बजट है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button