ताज़ा ख़बरें

दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का ताबूत बाल्मोरल कैसल से होलीरूडहाउस पैलेस पहुंचा

लंदन- 11 सितंबर। ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत रविवार को एबर्डीनशायर के बाल्मोरल कैसल से दिवंगत महारानी के स्कॉटलैंड स्थित आधिकारिक आवास होलीरूडहाउस पैलेस ले जाया गया। इस यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रास्ते में इंतजार कर रहे थे।

लगभग छह घंटे की यात्रा के बाद महारानी का ताबूत होलीरूडहाउस पहुंचा। जहां ताबूत सोमवार दोपहर तक होलीरूडहाउस के थ्रॉन रूम में रखा जाएगा, जहां शाही परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को बाल्मोरल में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं।महारानी के ताबूत की यात्रा के धीरे-धीरे एडिनबर्ग की ओर बढऩे के दौरान महारानी की बेटी राजकुमारी ऐनी सात कारों के काफिले के साथ मौजूद हैं और रास्ते में लोगों की भीड़ दिवंगत महारानी के काफिले की एक झलक पाने के उमड़ी है।

सप्ताह के अंत में महारानी के ताबूत को लंदन ले जाया जाएगा और बकिंघम पैलेस ने राजकीय अंत्येष्टि संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की है।

इसके तहत अंतिम संस्कार सोमवार, 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे लंदन में होगा। इस दिन ब्रिटेन में अवकाश घोषित किया गया है।

अंतिम संस्कार से पहले, दिवंगत महारानी का पार्थिव शरीर चार दिनों के लिए संसद परिसर के भीतर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, ताकि ब्रिटेन की जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सके।

शनिवार को महारानी के विंडसर, बाल्मोरल और लंदन आवासों पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी।

ब्रिटेन में सभी महलों और सरकारी भवनों के ऊपर लगे झंडों को नए महाराज की ताजपोशी की उद्घोषणा के मद्देनजर फहराया गया था और रविवार को राजकीय शोक के लिए इसे वापस आधा झुका दिया जाएगा।

बकिंघम पैलेस ने नए महाराज चार्ल्स तृतीय के कार्यक्रमों की सूचना जारी की है, जो महारानी के निधन के लिए मनाए जाने वाले राजकीय शोक की प्रथा के मद्देनजर ब्रिटेन के सभी हिस्सों की यात्रा करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

बकिंघम पैलेस में राष्ट्रमंडल महासचिव पैट्रीशिया स्कॉटलैंड के साथ बैठक के बाद महाराज चार्ल्स तृतीय शाही उच्चायुक्तों की मेजबानी करेंगे।

सोमवार को महाराज चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कन्सॉर्ट कैमिला वेस्टमिंस्टर हॉल की यात्रा करेंगे, जहां संसद के दोनों सदन महारानी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एकत्रित होंगे।

इसके बाद शाही जोड़ा जनता से मुखातिब होने के लिए स्कॉटलैंड की यात्रा करेगा। वे मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड और फिर सप्ताहांत में वेल्स की यात्रा करेंगे।

बकिंघम पैलेस ने कहा है कि सोमवार को होलीरूडहाउस पैलेस के प्रांगण से महारानी के ताबूत को एडिनबर्ग में सेंट जाइल्स कैथेड्रल ले जाया जाएगा, जहां महाराज चार्ल्स तृतीय और शाही परिवार के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान स्कॉटलैंड के लोगों को महारानी को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा। महारानी के ताबूत की स्कॉटलैंड से इंग्लैंड की यात्रा मंगलवार को हवाई मार्ग के जरिए होगी और इस दौरान महारानी की बेटी राजकुमारी ऐनी साथ रहेंगी। ताबूत को महारानी के लंदन स्थित निवास बकिंघम पैलेस लाया जाएगा।

बुधवार को ताबूत को वेस्टमिंस्टर पैलेस लाया जाएगा। 19 सितंबर को महारानी के अंत्एष्टि कार्यक्रम के दौरान शाही परिवार के सदस्यों के अलावा कई देशों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button