ताज़ा ख़बरें

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान के लिए ग्रीन वार रूम लॉन्च किया

नई दिल्ली- 03 अक्टूबर। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में आज प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रीन वार रूम लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन वार रूम में मॉनिटरिंग के लिए 12 सदस्यीय टीम को लगाया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण प्रदूषण में भारी कमी दर्ज की गई है। पिछले 10 सालों में पीएम-10 में 40 प्रतिशत और पीएम-2.5 में 31 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली में 6 अक्टूबर से एंटी डस्ट अभियान शुरू किया जाएगा।

राय ने बताया कि ग्रीन वार रूम में 12 सदस्यीय टीम का नेतृत्व एनवायरमेंट इंजीनियर बीएमएस रेड्डी करेंगे। साथ ही साथ ग्रीन वार रूम में प्रदूषण से संबंधित कारकों को बेहतर रूप में विश्लेषण करने के लिए वैज्ञानिक डॉ. नंदिता मित्रा को लगाया गया है। यह टीम प्राथमिक प्रदूषकों के स्तर, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपायों और ग्रीन दिल्ली ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की निगरानी करेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। उनके समन्वय के लिए ग्रीन वार रूम स्थापित किया है। ग्रीन वार रूम में पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने एवं खुले में कचरा चलाने से संबंधित सेटलाइट डेटा का भी विश्लेषण किया जाएगा। इस वार रूम के मेम्बर, ग्रीन दिल्ली ऐप पर जितनी शिकायतें आएंगी, उसे संबंधित 30 विभागों तक पहुँचाने तथा उसे मॉनिटर करने का काम करेंगे।

राय ने आगे बताया कि ग्रीन दिल्ली ऐप पर अभी तक 54,156 शिकायतें आई हैं। जिसमें से 90 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। ग्रीन दिल्ली ऐप पर सबसे ज्यादा शिकायतें एमसीडी की 32,573 आई हैं। उसके बाद पीडब्लूडी की 9118 और डीडीए की 3333 आई हैं। दिल्ली के लोगों से अपील है कि ग्रीन दिल्ली ऐप को अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड कर लें। दिल्ली में कहीं भी निर्माण कार्य चल रहा है और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो उसकी शिकायत ग्रीन दिल्ली ऐप पर करें। अगर आप आंख कान बनेंगे तो हम लोग आपस में मिलकर प्रदूषण को खत्म कर सकते हैं।

अंत में राय ने कहा कि 6 अक्टूबर से एंटी डस्ट कैम्पेन दिल्ली में शुरू होगा। ऐसी निर्माण साइट जो धूल प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन नहीं करेंगी, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button