भारत

दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली- 15 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस और गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। आईएमडी के अनुसार आज शाम से रात तक छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है। वहीं बिहार, असम, मेघालय, झारखंड, पश्चिम बंगाल के मैदानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश,गुजरात,जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और सिक्किम जैसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी भारी बारिश की संभावना है।

कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गयी है। खासतौर पर बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। अंडमान-निकोबार, ओडिशा, बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस और गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ सकता है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खासकर गुजरात, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के समुद्री तटों पर मछुआरों और समुद्री यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोगों को जरूरी एहतियात बरतने को कहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button