
ताज़ा ख़बरें
दिल्ली में 15 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने के आसार
नई दिल्ली- 12 जनवरी। दिल्ली में गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हालांकि 15 जनवरी के बाद एक बार फिर से दिल्ली में ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर से शीतलहर चलने का अनुमान है। पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक घने से बहुत घने कोहरे की परत छाये रहने का पूर्वानुमान है।



