ताज़ा ख़बरें

दिल्ली में घटे कोरोना के मामले,बीते 24 घंटे में आये 20,718 नये केस

नई दिल्ली- 15 जनवरी। राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित 20,718 नये मामले सामने आये हैं।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गये हैं। यहां संक्रमण दर 30.64 फीसदी पहुंच गयी है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 34 लोगों की मौत हो गई थी और 24,383 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुये थे। जबकि 26,236 लोग ठीक हुये। वहीं कोरोना संक्रमण दर 30.64 फीसदी थी। आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने कहा था कि कोरोना के मामले में कमी आने की उम्मीद है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button