ताज़ा ख़बरें

दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे मामले, 24 घंटों में 1118 नए मामले, 2 की मौत

नई दिल्ली- 14 जून। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना से 1118 लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमें से दो संक्रमित मरीजों की मौत का भी मामला सामने आया है। मंगलवार को दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 500 मरीज पूर्णरूप से स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौटे हैं। वहीं राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 6.50 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार 149 कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बाकि 1910 कोरोना के मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजधानी में कोरोना के 614 नए मामले सामने आए थे। 495 लोग पूर्णरूप से कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घरों को लौटे थे। जबकि संक्रमण दर 7.06 फीसदी थी। सोमवार को कोरोना संक्रमण से किसी भी मौत नहीं हुई थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button