
भारत
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली- 18 मई। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले पांच वर्षों से ज्यादा समय से इस पद पर हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति को भेजे अपने इस्तीफे में बैजल ने ‘व्यक्तिगत’ कारणों का हवाला दिया है।
उल्लेखनीय है कि नजीब जंग के इस्तीफे के बाद अनिल बैजल ने 31 दिसम्बर 2016 को दिल्ली के उपराज्यपाल का पदभार संभाला था। अनिल बैजल 1969 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं।



