
दामाद-सास ने खेजड़ी के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर की खुदकुशी
बाड़मेर- 28 जून। जिले में एक महिला ने युवक के साथ पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। आत्महत्या करने वाली महिला और युवक दोनों रिश्ते में सास और दामाद हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह ने बताया कि केरावा निवासी होताराम (25) पुत्र भीमाराम की शादी करीब एक साल पहले खंरटिया गांव निवासी नेमाराम की बेटी गीता (20) से हुई थी। दो-तीन दिन पहले दामाद होताराम अपनी पत्नी के साथ ससुराल खंरटिया गांव गया था। सोमवार रात को दामाद होताराम व सास दरिया (38) पत्नी नेमाराम दोनों खंरटिया गांव से निकलकर करीब 30 किलोमीटर दूर लंगेरा फांटा के पास बाड़े में खेजड़ी के पेड़ से लटकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल शुरू कर दोनों के शवों को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, परिजनों को सूचना दे दी गई है।
दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। जांच में दोनों के बीच सास व दामाद का रिश्ता सामने आया है। प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का पता चला है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।



