क्राइम

दामाद ने सास की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार

गाजियाबाद- 24 नवंबर। कविनगर थाने के चिरंजीव विहारएक दामाद ने अपनी 50 वर्षीय सास की गला दबाकर हत्या कर दी। दामाद अपनी सास के पास वह जेवरात लेने के लिए गया था, जो उसकी पत्नी अपने मायके में छोड़कर आई थी। सास की दामाद के साथ कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद दामाद ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम प्रमोहन है। वह वह मूलरूप से फर्रूखाबाद के गांव रौकटी का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चलाता था। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2009 में रचना से उसकी शादी हुई थी। हाल में वह गांव में रहकर खेती कर रहा है। उनका एक बेटा और दो बेटी है। दो महीने पहले रचना उसे और बच्चों को छोड़कर मायके के पड़ोस में रहने वाले मनोज नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी। वह भाई की शादी के लिए रखे जेवरात लेकर चली गई थी। उस दौरान उसने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बाद में प्रमोहन को रचना के मनोज के साथ रहने की बात पता चली। उसने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने उसके गहने लौटाने की बात कही तो उसने गहने अपनी मां कुसमा के पास बताए। जिन्हें लेने के लिए वह फर्रूखाबाद से अपने साथी करु के साथ आया। जब वह सास के पास पहुंचा तो उसने गहने मांगे। इस बात पर सास गाली-गलौज करने लगी।

विवाद बढ़ने पर उसने अपना आपा खो दिया और शॉल से उसका गला और मुंह दबाकर सास कुसुमा की हत्या कर दी। पड़ोस में ही रहने वाली कुसमा की सौतेली बहू घर पहुंची तो घटना का पता चला। मामले में कुसमा के बेटे अमन ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कुसमा यहां बेटे अमन और हनी के साथ रहती थी। एसीपी ने बताया कि आरोपी प्रमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी करू की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button