
क्राइम
दहेज हत्या में पति व सास गिरफ्तार, भेजा जेल
मीरजापुर- 05 फरवरी। कछवां थाना क्षेत्र के भैसा गांव में शनिवार को हुई विवाहिता की मौत के बाद रविवार को दहेज हत्या के जुर्म में पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी मृतका का देवर फरार है।
जनपद भदोही के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत सारीपुर गांव निवासी मृतका के पिता रविशंकर पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे और उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज हत्या का नामजद मुकदमा लिखा और रविवार को पति योगेश दुबे व सास सुषमा दुबे देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा वहीं तीसरा आरोपित देवर शुभम उर्फ बृजेश दुबे फरार है। पुलिस सरगर्मी के साथ तीसरे आरोपित की तलाश कर रही है।



