बिहार

दवा कारोबारी से हुई लूट मामले में नौ अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार

किशनगंज- 26 मई। कोचाधामन थाना के डेरामारी में दवा कारोबारी से हुई लूट की घटना को किशनगंज पुलिस ने महज 5 घंटे के अंदर उजागर करते हुएलूटी गई राशि, सामग्री, घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ 09 अंतर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपने कार्यालय में बताया कि बुधवार की देर संध्या सूचना मिली कि कोचाधामन थाना अन्तर्गत गुआलडांगी-डेरामारी में दवा कारोबारी के कलेक्शन एजेंट कुमुद झा, जो विभिन्न स्थानों से राशि कलेक्शन कर टेम्पू से किशनगंज जा रहे थे। इसी क्रम में डेरामारी के पास टेम्पू में सवार एक व्यक्ति के द्वारा अपने चप्पल को गिरा कर टेम्पू चालक से टेम्पू रोकने को कहा गया, जैसे ही टेम्पू रूकी टेम्पू में सवार तीन व्यक्ति टेम्पू से नीचे उतरे एवं कुमुद झा से बैग की छीना-झपटी करने लगे। छीना-झपटी के क्रम में तीन बाईक पर सवार छः अपराधकर्मी पहुचकर कुमुद झा के साथ मारपीट एवं धक्का-मुक्की कर पैसे वाले बैग को छीनकर एक अपराधकर्मी मकई के खेत के तरफ भाग गया। कुमुद झा द्वारा हल्ला किया जाने लगा तो आसपास के लोगों के द्वारा अपराधियों का पीछा किया गया। अपराधियों द्वारा पकड़े जाने के डर से अपने तीनों बाईक को रोड पर हीं छोड़कर फरार हो गये। तत्पश्चात् इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी।

पुलिस अधीक्षक, डॉ इनामुल हक मेंगनु ने त्वरित कार्रवाई करने हेतु एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोचाधामन, बहादुरगंज, पौआखाली एवं ओपी प्रभारी धनपुरा, सम्मिलित पदाधिकारी की एसआईटी का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा अपराधी के भागने वाले रास्ते मकई के खेत की घेराबंदी करते हुए उक्त खेत की तलाशी ली जाने लगी। तलाशी के क्रम में एक अपराधी को बैग के साथ मकई के खेत में लेटा हुआ पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। पकड़ाये सरफराज के पास से बरामद काला रंग के बैग में रूपये, चेक, मनी रसीद एवं अन्य कई दस्तावेज बरामद किये गये।

एसडीपीओ श्री अंसारी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में सरफराज ने पूरी घटना को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से इनके ग्रुप के सभी सहयोगियों द्वारा रेकी की जा रही थी एवं घटना के संबंध में पश्चिम बंगाल के कानकी में स्थित शम्स रजा के घर पर योजना बनाई गयी। तत्पश्चात एक बाईक पर सवार दो व्यक्ति विशनपुर बाजार, दूसरे बाईक पर सवार दो व्यक्ति एलआरपी चौक एवं तीसरे बाईक पर सवार दो व्यक्ति कन्हैयाबाड़ी में उक्त टेम्पू का इंतजार करने लगे। इसी क्रम में गुआलडांगी डेरामारी के पास जैसे ही टेम्पू पहुँची, पूर्व से बनायी गयी योजनानुसार सभी अपराधकर्मी पहुँचकर लूट की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गये।

पकड़ाये अभियुक्तों ने किशनगंज एवं पश्चिम बंगाल के कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना में लूटी गयी 87,092 रूपये के साथ एवं सभी कागजातों को बरामद करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन एवं सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर किशनगंज पुलिस के द्वारा पूर्णरूपेण कांड का उद्भेदन किया गया। उक्त कांड को त्वरित विचारण कराते हुए सभी अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जायेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button