
मधुबनी-11 नवंबर। दरभंगा पुलिस की कोताही के कारण मधुबनी जिला के इजरा गांव निवासी मो साकिब इंश्योरेंस की रकम लेने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। इस संबंध में इजरा गांव निवासी मो साबिक ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। मो साबिक द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरी बाईक ग्लेमर संख्या-बीआर-07 जेड-7533 है। उक्त बाईक की चोरी पिछले 30 अप्रील 2021 को दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के राज मैदान से चोरी हो गई। जिस संबंध में हमने उसी दिन 30 अप्रील 2021 को नगर थाना को लिखित आवेदन देकर बाईक चोरी की सुचना दी। पंरतू नगर थाना पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद 09 अप्रील 2021 को प्राथमिकी संख्या-124/21 दर्ज किया। तथा मुझे थाना द्वारा आवेदन की प्राप्ति रसीद 03 मई 2021 को दिया गया। जिस प्राप्ति रसीद को लेकर हम जब इंष्योरेंस कार्यालय गए। जिसके बाद इंश्योरेंस कार्यालय द्वारा मुझे यह कह कर वापस कर दिया गया कि चोरी की घटना के दिन ही प्राथमिकी दर्ज होती तो आपको इंश्योरेंस की रकम मिलती। क्योंकि प्राथमिकी 9 दिनों बाद दर्ज किया गया है। ससमय प्राथमिकी दर्ज नही होने से आपको इंष्योरेंस का लाभ नही मिल पाएगा। आखिर में मो साकिब ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि अपने स्तर से जांच कर मुझे इंश्योरेंस का लाभ दिलाने की कृपा की जाए। अब सवाल उठता है कि पुलिस की कोताही के कारण बाईक चोरी की प्राथमिकी ससमय दर्ज नही की गयी। जिसकारण मो साकिब को इंष्योरेंस का लाभ नही मिल पा रहा है। जिसका दोषी कौन होगा।



