
बिहार
BIHAR:- दरभंगा निवासी चंदन झा मधुबनी सदर के नये एसडीएम बने,अनिस कुमार फुलपरास और सारंगपाणि पाण्डेय बेनीपट्टी एसडीएम बने
पटना- 20 मई। मधुबनी जिले के तीन एसडीएम को तबादला हो गया है। जिसमें मधुबनी सदर,फुलपरास और बेनीपट्टी अनुमंडल शामिल है। दरभंगा निवासी चंदन कुमार झा मधुबनी सदर अनुमंडल के नये एसडीएम बनाए गए हैं। वे वर्तमान में झंझारपुर में डीसीएलआर के पद पर पदस्थापित थे। इसी तरह पटना निवासी अनिस कुमार फुलपरास अनुमंडल के नये एसडीएम बनाए गए हैं। वे वर्तामान में भागलपुर डीसीएलआर के पद पर पदस्थापित थे। वहीं उत्तर प्रदेष निवासी सारंगपाणि पाण्डेय बेनीपट्टी अनुमंडल के नये एसडीएम बनाए गए हैं। वे वर्तमान में फुलपरास में डीसीएलआर के पद पर पदस्थापित थे।



