ताज़ा ख़बरें

दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में मिले कोरोना के 44,960 नए मरीज

सियोल/यरुशलम/वेलिंग्टन, 17 मई। दुनिया के कई देशों में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,960 नए मरीज सामने आए हैं। इजरायल जाने वालों के लिए जरूर सुकून भरी सूचना है। इजरायल पहुंचने वाले अन्य राष्ट्रों के नागरिकों को अब कोरोना जांच का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35,117 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,830,429 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में 26 दूसरे राष्ट्रों के हैं। ऐसे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 32,368 हो गई है। देश में गंभीर संक्रमितों की संख्या 12 घट कर 333 बची है। पिछले 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 23,771 हो गई।

इस बीच इजरायल ने अपने यहां पहुंचने वाले विदेशी यात्रियों को कोविड जांच के झंझट से मुक्त कर दिया है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में आने वाले विदेशी नागरिकों को अब उड़ान से पहले कोरोना की जांच कराना आवश्यक नहीं होगा।

इस महीने की शुरुआत में इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशी यात्रियों के अनिवार्य पीसीआर के बजाय उड़ान से पहले पीसीआर और एंटीजन जांच में से किसी एक के चयन करने की अनुमति दी थी। मंत्रालय ने कहा कि नई छूट शनिवार से प्रभावी होगी। इजरायल जाने वाले सभी यात्रियों को अब उड़ान से 48 घंटे पहले तक स्वस्थ होने घोषणा पत्र जरूर भरना होगा।

कोरोना न्यूजीलैंड में भी पांव पसार चुका है। पिछले 24 घंटे में 9,843 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा आठ लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक नए मरीज 3,442 ऑकलैंड में मिले हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button