स्पोर्ट्स

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए जोफ्रा आर्चर की इंग्लिश टीम में वापसी

लंदन- 22 दिसंबर। अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

आर्चर मार्च 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम में वापसी करेंगे। वह कोहनी की चोट से ठीक हो रहे हैं और अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

2019 के एकदिवसीय विश्व कप जीत में इंग्लैंड के अग्रणी विकेट लेने वाले आर्चर ने आखिरी बार मार्च 2021 में इंग्लैंड के भारत के टी20 दौरे में अपने देश के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

फॉर्म में चल रहे हैरी ब्रुक और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को भी एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। डकेट 2016 के बाद पहली बार एकदिवसीय टीम में लौटे हैं।

सरे के तेज गेंदबाज रीस टॉपले अपने बाएं टखने की चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं और तीन मैचों की श्रृंखला के लिए तैयार होने की राह पर हैं।

तीन मैचों की श्रृंखला छह दिनों में खेली जाएगी, जिसमें ब्लोमफोंटेन और किम्बरली में मैच होंगे। श्रृंखला का पहला मैच 27 जनवरी को ब्लोम में होगा और अंतिम मैच 1 फरवरी को किम्बरली में खेला जाएगा।

इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम इस प्रकार है: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपले, डेविड विली और क्रिस वोक्स।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button