ताज़ा ख़बरें

थ्रिल और हॉरर से भरपूर है फिल्म वश : पॉज़्ज़्ड बाई ऑब्सेस्ड

हॉरर फिल्मों को दर्शक बड़े पर्दे पर बड़े चाव देखते रहे हैं। इस शुक्रवार को अभिनेत्री गंगा ममगई और विवेक जेटली की फ़िल्म वश: पॉज़्ज़्ड बाई ऑब्सेस्ड रिलीज हो रही हैं। दर्शकाें को यह फिल्म कितनी पसंद आएगी यह समय ही बताएगा।

इस फ़िल्म की कहानी के अनुसार एक युवा और युवती जल्दी पहुंचने के लिए घने जंगल होते हुए शॉर्टकट रास्ते को चुनते हैं, तभी दोनों किसी अदृश्य शक्ति के हमले से शिकार हो जाते हैं। शहर के तेजतर्रार टीवी रिपोर्टर पूजा (कावेरी प्रियम) इस घटना को रिपोर्ट करते हुए बताती हैं कि सिलसिलेवार तरीके से जंगल में इसी स्थान पर सिलसिलेवार हो रही घटना हैं, जिसमें लोग लगातार मौत का शिकार हो रहे हैं। इस घटना से जुड़ी कड़ियां सवाल बनकर यही छूट जाती हैं।

फ़िल्म तेज़ी से आगे बढ़ती हैं। शहर में आने पर आँचल ( गंगा ममगईं ) के साथ कुछ अजीब घटनायें होती हैं, वह कुछ परेशान हैं। इस बीच रक्षित (विवेक जेटली) अपने माँ के कहने पर प्रेमिका आँचल को शादी के लिए मनाता हैं। आँचल और रक्षित की शादी के बीच कुछ अजीब घटनायें होती हैं, जिसे रक्षित का दोस्त शादी की फोटोग्राफ में देखता हैं, लेकिन इसके पहले वह अपने दोस्त को कुछ बता पाता, एक अनजान शक्ति ने उसकी जान ले ली। आँचल शादी के बाद लगातार किसी अनजानी शक्तियों से परेशान रहती है।

टीवी रिपोर्टर पूजा इस बात को साबित करने में कामयाब रहती हैं कि रक्षित के दोस्त की मौत का कारण वह राज हैं, जो वह बता नहीं पाया हैं और आँचल को परेशान करने वाली शक्तियों के बीच में संबंध हैं । पूजा आँचल और रक्षित को लेकर एक बाबा के पास जाते हैं। कुछ गहरे राज हैं तो परत दर परत खुलने शुरू हो जाते हैं । कई सालों से अपने प्यार को पाने के लिए बेहराम (विशाल सुदर्शनवार ) का किरदार कहानी में रुह कंपा देने वाला ट्विस्ट और टर्न लेकर आता हैं। फ़िल्म अपने दूसरे हिस्से में हॉरर का नोन स्टाप एडवेंचर लेकर आती हैं। जंगल के गहरे साये में क्या है, इसके लिए आपको सिनेमागृहों में इस फ़िल्म को देखना होगा।

लेखन और निर्देशन—

जगमीत सिंह समुंदरी का लेखन और निर्देशन काफ़ी सुलझा हुआ हैं। दरअसल, यह हॉरर कहानी क्लासिक टेल हैं और ट्विस्ट और टर्न से इस फ़िल्म में बहुत ही प्रभावशाली तरीके से दिखाई देता हैं । फ़िल्म का पहला हिस्सा थोड़ा धीमा हैं, लेकिन इंटरवल तक कहानी में बहुत कुछ ऐसा घटित होता हैं। दर्शक कहानी के दूसरे भाग के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। फ़िल्म की कहानी अपने क्लाइमेक्स से पहले कई बार चौंकाती हैं। हॉरर फ़िल्म की यह विशेषता उसकी सफलता का कारण बन सकती है।

अभिनय—

फ़िल्म में प्रमुख भूमिका में आंचल के किरदार में गंगा ममगई का अभिनय प्रभावशाली हैं। फ़िल्म के पहले हिस्से में आँचल के किरदार के रंग और परते अलग हैं, जबकि फ़िल्म के दूसरे भाग में कई चुनौतीपूर्ण दृश्य उनके हिस्से आए हैं। भूत प्रेत को नहीं मानने वाली लड़की जब एक ऐसी घटना का शिकार होती हैं और लड़ाई लड़ती हैं। किरदार के इन दोनों फेस को गंगा बहुत ही स्वाभाविक तरीके से पर्दे पर निभाती हैं। फ़िल्म के दूसरे प्रमुख किरदार रक्षित के किरदार में विवेक जेटली का अभिनय भी अच्छा हैं । फ़िल्म के प्री क्लाईमेक्स में उनके एक्शन और तेवर दोनों पर्दे पर अच्छे लगते हैं । अन्य प्रमुख किरदारों में पूजा के किरदार में कावेरी प्रियम और बेहराम के किरदार में विशाल सुदर्शनवार ने भी बहुत अच्छा अभिनय किया हैं । शास्त्री के किरदार में ऋतुराज कहानी बहुत प्रभावशाली दिखेंगे।

क्यों देखे—

अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो वश: पॉज़्ज़्ड बाई ऑब्सेस्ड आपको निराश नहीं करेगी। फ़िल्म का संगीत कहानी से रोमांच को जोड़ता है। मनमोहक धुनें और अच्छी तरह से तैयार किए गए बैकग्राउंड रहस्य को बढ़ाते हैं। फिल्म रहस्यमय और डरावने एलिमेंट के साथ एक परफेक्ट फ़िल्म हैं, जो फ़िल्म के आखिरी दृश्य तक बांध कर रखती हैं। इस फिल्म में गंगा ममगई, विवेक जेटली, ऋतुराज सिंह, कावेरी प्रियम, प्रीति कोचर, विशाल सुदर्शनवार आदि कलाकार हैं। फिल्म के निर्देशक जगमीत सिंह समुंदरी, निर्माता गंगा ममगई है। यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button