ताज़ा ख़बरें

थिरकने पर मजबूर कर देगा ‘जुग जुग जियो’ का पहला गाना ‘नच पंजाबन’

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर,नीतू कपूर, मनीष पॉल की आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का पहला गाना ‘नच पंजाबन’ शनिवार को मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म का यह गाना एक पार्टी सांग है, जिसे शादी के फंक्शन पर फिल्माया गया है। फिल्म के इस गाने में कियारा , वरुण , नीतू और अनिल कपूर भी थिरकते हुए दिख रहे हैं। गाने में नीतू दुल्हन की तरह नजर आ रही हैे। वहीं, कियारा और वरुण उन्हें डांस फ्लोर पर परफॉर्म करने के लिए कह रहे हैं। इस गाने को गिप्पी ग्रेवाल, जहरा एस खान, तनिष्क बागची और रोमी ने गाया है। जबकि तनिष्क बागची और अबरार उल हक ने संगीत और गीत दिए हैं। खास बात यह है कि मेकर्स ने पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक को इस गाने के लिए श्रेय दिया है क्योकि ये गाना उनके एलबम से लिया गया है।

हाल ही में फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की छोटी सी झलक दी गई थी, जिसके बाद इस गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक ने एतराज जताया था और निर्माता करण जौहर पर गाना चोरी करने का इल्जाम भी लगाया था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने गाने के सारे लीगल डॉक्यूमेंट शेयर किए और इसके राइट्स साल 2002 में ही खरीदने की बात कही। जिसके बाद गाने पर मचा विवाद खत्म हो गया है।

गौरतलब है कि ‘जुग जुग जियो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। खास बात यह है कि लम्बे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी पहली बार रुपहले पर्दे पर सबके सामने होगी। फिल्म में कियारा -वरुण की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। जुग -जुग जियो के निर्देशक राज मेहता हैं और यह अगले महीने 24 जून को रिलीज होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button