क्राइम

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मामा- भांजी की मौत

सागर 20 अप्रैल। जिले के रहली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बायपास मार्ग पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार लाेडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार मामा- भांजी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। शवों को आज गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की सूचना पर मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

जानकारी अनुसार शाहपुर निवासी कलाबाई पटवा, रविशंकर पटवा, विनीता पटवा, अक्षरा पटवा, हरिओम पटवा, महेंद्र पटवा और रुचि पटवा लोडिंग वाहन में सवार होकर बुधवार को बरमान नर्मदा स्नान करने गए थे। स्नान और पूजन करने के बाद परिवार के लोग वाहन में सवार होकर वापस अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान देर रात रहली बायपास मार्ग पर उपजेल के पास सड़क क्रास कर रहे बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को रहली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद 12 वर्षीय भांजी अक्षरा पटवा और 40 वर्षीय मामा हरिओम पटवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

इधर घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव और रहली नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों से बात की और उनके बेहतर इलाज के लिए सागर में व्यवस्था कराई।

रहली स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. बसंत नेमा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जख्मी पांच लोग अस्पताल आए थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। शवों को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं दो गंभीर घायलों को सागर रैफर किया गया है। मामले में रहली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button