बिहार

तेजस्वी के सिर पर सजेगा सेहरा,9 दिसंबर को दिल्ली में होगी सगाई

पटना-08 दिसंबर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष की सिर पर भी अब सेहरा सजेगा, क्योंकि तेजस्वी की शादी पक्की हो गयी। तथा सगाई कल यानि 9 दिसम्बर को होने वाली है। सगाई कार्यक्रम दिल्ली में होगी और कार्यक्रम में केवल परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव की शादी हरियाणा की बेटी राजश्री से हो रही है, जो तेजस्वी की अपनी पंसद है जिसे तेजस्वी के माता-पिता और उनकी बहन रोहिणी ने सहमती दी है। यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ साल पहले राजश्री ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।

लालू प्रसाद सहित उनका पूरा परिवार यह चाहता है कि लालू यादव अस्वस्थ चल रहे हैं और वे चाहते हैं कि सभी बच्चों की शादी हो चूंकि है तो उनके नजर के सामने तेजस्वी की शादी में जल्द से जल्द हो जायें। चूंकि लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य उनके स्वास्थ्य चेकअप को लेकर दिल्ली में हैं, इसलिए तेजस्वी के सगाई कार्यक्रम को भी वहीं रखा गया है। लालू यादव और उनका पूरा परिवार खरमास शुरू होने से पहले सगाई करना चाहता था। खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा और 14 जनवरी तक चलेगा। इस बीच कल का समय तेजस्वी की सगाई के लिए तय किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button