ताज़ा ख़बरें

तीसरे चरण में भी भाजपा का हो जाएगा सफाया: अखिलेश

आगरा- 29 अप्रैल। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एटा, हाथरस एवं आगरा जनपद में समाजवादी पार्टी एवं इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की।

उन्होंने कहा कि वोट से सत्ता में आयी भाजपा को वोट की ही ताकत से हटाना है। पहले दो चरणों के चुनाव में जनता ने भाजपा की बैंड बजा दी है। हवा और माहौल इंडी गठबंधन के पक्ष में है। पहले दो चरणों में जनता ने इंडी गठबंधन को जीता दिया है। तीसरे चरण में भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने एटा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य, हाथरस में जसवीर बाल्मीकि तथा आगरा में सुरेश चन्द्र कर्दम, फतेहपुर सीकरी के इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी बाबा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। चुनावी जनसभाओं में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों, नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय और महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं को लेकर करारा हमला बोला।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों सभी के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें धोखा दिया है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों के खिलाफ झूठा प्रचार करती है। भाजपा ने देश के सारे भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया, लेकिन फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। किसान आंदोलन को बदनाम किया। किसानों को अपमानित किया। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा के दस साल की सरकार में किसी के जीवन में बदलाव नहीं हुआ।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव हार रही है। इंडी गठबंधन जीत रहा है। समाजवादी पार्टी पीडीए एवं इंडी गठबंधन मिलकर भाजपा के एनडीए पर भारी है। जबसे समाजवादी पार्टी ने पीडीए बनाया है, भाजपा घबराई हुई है। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी और आदिवासी समाज एकजुट होकर इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट कर रहा है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। चुनाव हाथ से निकलता देख भाजपा नेताओं की भाषा बदल गयी है।

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण और सबसे अलग है। भाजपा के इरादे ठीक नहीं है। वह वोट का अधिकार छीनना चाहती है। भाजपा के अहंकार को खत्म करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि वोट के जरिए सत्ता में आयी भाजपा तानाशाही पर उतर आयी है। विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज रही है। सरकारी एजेंसियों ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का दुरूपयोग हो रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में समाजवादी पार्टी एवं इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा। किसानों को सम्मान, नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। 30 लाख भर्तियां की जाएगी। अग्निवीर योजना खत्म कर युवाओं को सेना की पहले की तरह पक्की नौकरी दी जाएगी। महंगाई कम होगी। शिक्षामित्रों का सम्मान होगा। गरीबों को राशन के साथ पौष्टिक आटा दिया जाएगा। गरीबों को मोबाइल फोन चलाने के लिए डाटा मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आगरा को बर्बाद कर दिया। बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी एवं ईडी गठबंधन की सरकार बनने पर आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के साथ बहुत अन्याय किया है। तमाम लोगों को फर्जी और झूठे मुकदमों में फंसाया है। समाजवादियों को फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और झारखण्ड के सीएम रहे हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमों में जेल भेजा। देश की जनता और पीडीए परिवार एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button