
तीन वर्षो बाद मधुबनी के आठ आवास लाभुकों के खाता में जाएगी 9 लाख
मधुबनी। नगर निगम के पीएम आवास योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी है। लगभग तीन सालों के बाद उनके खाता में अगली किस्त की राशि भेजने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। राशि भेजने के लिए सभी प्रक्रियाएं शनिवार को पूरा कर लिया गया है। सोमवार को उनके खाता में राशि भेज दिये जाने की पूरी संभावना है। इस तरह से तीन सालों से अटका यह मामला पटरी पर लौटती नजर आ रही है। नगर निगम के प्रशासक के प्रभार लेने के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार की सख्ती के बाद इस प्रक्रिया को पूरा करने में सभी संबंधित कर्मी जुटे हुए थे। बहानेबाजी एवं अर्नगल प्रलाप नहीं चल सका। तथा लाभुकों के खाता में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 12 लाभुकों केखाता में राशि भेजकर किया जायेगा। जिसमें वार्ड चार में एक सुदामा देवी को तीसरी किस्त,वार्ड छह में भी एक रामू राम को द्वितीय किस्त,वार्ड तेरह में भी एक जमुना देवी को द्वितीय किस्त,वार्ड 23 में दो मो. आलमगीर एवं मुन्नी खातून के खाता में द्वितीय किस्त की राशि जायेगी। वार्ड 27 में एक गौरीशंकर दास को द्वितीय किस्त,वार्ड 29 में सभी पांच कृष्ण मोहन प्रसाद, कम्मो खातून, मो. शबीर, मुकेश महतो व चुल्हाई पासवान को तीसरी किस्त की राशि दी जायेगी। वहीं वार्ड तीस में एक विनोद यादव को द्वितीय किस्त की राशि भेजी जायेगी। इसतरह इन लाभुकों के खाता में कुल नौ लाख रुपये भेजे जायेंगे। तीसरी किस्त के रुप में 50 हजार और द्वितीय किस्त के रुप में एक लाख रुपये दिये जायेंगे। शहर के अन्य लाभुकों केखाता में भी शीघ्र ही राशि भेजी जायेगी। इसकी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार 40 से अधिक लाभुकों के खाता में 12 अक्टूबर को रिाश भेजी जायेगी। जिसकी भी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। लाभुक रजनी देवी ने बताया कि जांच के नाम पर लाभुकों को राशि नहीं दिये जाने से लगातार बबाल मचता रहा है। लाभुकों ने बताया कि केवल गरीबों को परेशान करने का काम हुआ है। निर्वतमान वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद ने बताया कि पूर्व के इओ ने शपथ पत्र लेने के बाद चेक काटकर बैंक में भेज दिया था। इसके बाद फिर से चेक को वापस कर लिया गया। इसतरह से आवास योजना के नाम पर केवल भ्रम फैलाने की कोशिश हुई। जिससे शहर के गरीब और बेहाल लाभुक परेशान हुए हैं। बताया यह अच्छी पहल है। निवर्तमान पार्षद धर्मवीर प्रसाद, प्रभावती देवी, जामुन सहनी,सोनाली देवी व अन्य ने बताया कि शहर के गरीब लोगों के हक में अच्छी पहल हुई है। उम्मीद जताया कि पारदर्शिता के साथ कर्मी काम करेंगे और बिना किसी दबाव व भेदभाव के सभी लाभुकों की सूची तैयार कर प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। ताकि अधिकारी सभी लाभुकों को अगली किस्त की राशि उपलब्ध करा सके।



