
तीन तलाक देने के आरोप में गिरफ्तार
मुरादाबाद- 02 फरवरी। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और फिर जान से मारने की धमकी देते घर से निकालने के बाद तीन तलाक देने के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मोहल्ला बुधबाजार निवासी युवती की शादी दो वर्ष पूर्व 22 जनवरी 2020 को बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव जमापुर निवासी परवेज के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपने हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी में मिल दहेज से नाखुश ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। विवाहिता दो माह की गर्भवती है। 27 अक्टूबर को उसकी ससुराल वालों ने उसके साथ लातघूंसों से मारपीट की थी। फोन पर सूचना पाकर पहुंचे अपने माता-पिता के साथ मायके आ गई थी। आरोप है कि में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर में रखने से साफ इनकार कर दिया था। साथ ही पति ने तीन तलाक देकर उसके माता-पिता के साथ मारपीट की।
इस मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर स्योहारा के गांव जमापुर निवासी पति परवेज व सास सायदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार दोपहर को पुलिस ने फरार चल रहे पति परवेज को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर शाम को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



