बिहार

डेंगू को देखते हुए पटना के सभी स्कूलों में फुल शर्ट और फुल पैंट पहनने के निर्देश

पटना- 13 अक्टूबर। बिहार में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को फुल शर्ट और फुल पैंट में संस्थान में आने का निर्देश दिया है। साथ ही अन्य कई निर्देशों का पालन करने की बात उन्होंने कही। छात्राओं को सलवार पहनकर आने के निर्देश दिये गए हैं।

स्कूलों के पास स्थित नालों में पर्याप्त एंटी लार्वा का छिड़काव करने और छात्र-छात्राओं को यह बताने का निर्देश दिया है कि दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग किया जाये। जमे हुए पानी पर मिट्टी तेल का छिड़काव किया जाये। एसी, फ्रीज, टूटे बर्तनों, पानी की टंकी आदि की सफाई की जाये और पानी को जमा नहीं रहने दिया जाये। जिलाधिकारी ने छात्रों को डेंगू के बारे में बताने की बात कही। बुखार, बदन दर्द, आंखों के पीछे व जोड़ों में दर्द , लाल धब्बे होना, नाक और मसूड़ों से खून का बहना, उल्टी होना ये डेंगू के लक्षण हैं। इसकी जानकारी बच्चों को दी जाए।

उल्लेखनीय है कि डेंगू के मरीजों की संख्या सबसे अधिक राजधानी पटना में है। पटना सिटी के अगम कुआं स्थित एनएमसीएच में अब तक डेंगू से दो मरीजों की मौत हुई है। एनएमसीएच में 131 लोगों की जांच में 52 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से 224 नए मरीज मिले हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button