
बिहार
डा. अमरदीप के नेतृत्व में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ में आएगी मजबूती: डा. शहजाद
दरभंगा- 07 फरवरी। बिहार प्रदेश जद यू मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ० अमरदीप को शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। श्री अमरदीप को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रशंसा जाहिर करते हुए दरभंगा जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व लोक सभा प्रभारी जदयू मीडिया प्रकोष्ठ दरभंगा डॉ० शहजाद मंजर ने कहा कि पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है।
साथ ही डॉ० शहजाद मंजर ने उम्मीद जाहिर किया है कि मीडिया प्रकोष्ठ को श्री अमरदीप अपनी मेहनत के बदौलत ऊंचाई ले गए थे, उसी तरह शिक्षा प्रकोष्ठ को भी ज्यादा ऊंचाई पर ले जायेंगे।



