
फिरोजाबाद- 07 नवम्बर। जीआरपी थाना पुलिस ने रविवार को शिकोहाबाद स्टेशन से चार महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पर्स, नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। जीआरपी फिरोजाबाद उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी पुलिस ने सूचना पर चार महिला अभियुक्ता सुनीता बावरिया पत्नी राकेश बावरिया, कविता बावरिया पत्नी रोहित बावरिया, रेखा बावरिया पत्नी अमिताभ बावरिया व मन्जू बावरिया पत्नी स्व0 इन्द्र सिह बावरिया निवासीगण ग्राम खजुरी,थाना खजुरी खास पुरानी दिल्ली को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के चार पर्साे मे 4500 रूपये नकद बरामद किये है। पुलिस के अनुसार महिला अभियुक्ता ट्रेन मे योजनाबद्ध तरीके से विशेष रूप से महिलाओ के पर्स चोरी करने की अभ्यस्त हैं।



