ताज़ा ख़बरें

झारखंड: संविदा कर्मियों को 7वें वेतनमान का लाभ, 4 शहरों में एकमुश्त राशि हुई तय

रांची- 27 अप्रैल। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सातवां वेतनमान प्राप्त राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है। एक जनवरी से राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते को 38 से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।

राज्य सरकार एवं संलग्न कार्यालय एवं राज्य के विभिन्न विभागों,कार्यालयों जहां परिवहन अनुमान्य है अर्थात राज्य के चार शहरों रांची,धनबाद,जमशेदपुर एवं बोकारो में संविदा पर नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों के लिए एकमुश्त संविदा राशि सातवां वेतनमान के अनुरूप लेबल के अनुसार तय की गयी है। वहीं, अन्य शहरों के लिए अलग से संविदा राशि तय की गयी है। कैबिनेट ने इसके अलावा नौ डाटा इंट्री ऑपरेटरों की सेवा नियमितीकरण करने का भी फैसला लिया।

कैबिनेट ने इसके अलावा शराब नीति में भी संशोधन किया है। वैसे जिले जहां मानव प्रदाता एजेंसी का अभाव है वहां राजस्व संग्रहण के लिए झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन 2022 के अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह व्यवस्था अगले चार माह तक होगी जो एक मई से प्रारंभ होगी। आपात व्यवस्था में जेएसबीएल सभी जोन में प्लेसमेंट एजेंसी चयन करने का भी काम करेगा।

छठा वेतनमान के अनुसार अभी 1800 ग्रेड पे पाने वाले संविदा कर्मियों को सातवां वेतनमान के लेबल 1 में 25600 रुपये, वहीं, 1900 ग्रेड को लेबल 2, मासिक संविदा राशि 28100, 2000 ग्रेड पे को 3 लेबल, 30500, 2400 ग्रेड को लेबल 4, 36800 रुपये, 2800 ग्रेड को लेबल 5,41700, 4200 ग्रेड पे, लेबल 5, 50100, 4600 ग्रेड पे में लेबल 7, 62800, 5400 ग्रेड पे,लेबल 9, 76100, 5400 ग्रेड पे को लेबल 10, 80200, 6600 ग्रेड पे-लेबल 11, 95700, 7600 ग्रेड पे को लेबल 12, 110600, 8700 ग्रेड लेबल 13, 169900, 8900 ग्रेड को लेबल 14, 180700, 10000 ग्रेड पे वाले को लेबल 15, 198200 एकमुश्त संविदा राशि तय की गयी है।

छठा वेतनमान पा रहे कर्मियों का जिनका ग्रेड पे 1800 रुपये, उन्हें सातवां वेतनमान के लेबल 1, 24400, 1900 ग्रेड पे को लेबल 2, 26900, 2000 ग्रेड पे- लेबल 3, 29300, 2400 ग्रेड पे, लेबल 4, 34400, 2800 ग्रेड पे,लेबल5, 39400, 4200 ग्रेड पे-लेबल 6, 47700, 4600 ग्रेड पे-लेबल सात, 60400, 4800 ग्रेड पे-लेबल 8, 64400, 5400 ग्रेड पे, लेबल 9, 71400, 5400 ग्रेड पे लेबल 10, 75400, 6600 ग्रेड पे, लेबल 12, 105800, 7600 ग्रेड पे लेबल 105880, 8700 ग्रेड पे लेबल 13, 165700, 8900 ग्रेड पे लेबल 14, 175900, 10000 ग्रेड पे लेबल 15, 193500 एकमुश्त मासिक संविदा राशि तय गयी है।

कैबिनेट की बैठक में झारखंड उत्पाद (झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन) नियमावली, 2022 के तहत झारखंड राज्य के वैसे जिले, जहां प्लेसमेंट एजेंसी का चयन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी है, उन जिलों में अधिकतम चार माह के लिए आपात व्यवस्था के अंतर्गत राजस्वहित में दिनांक 01.05. 2023 से जेएसबीसीएल को दैनिक पारिश्रमिक के रूप में दुकान सहायक- विक्रेताओं की सेवा प्राप्त कर खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन के लिए प्राधिकृत करने की स्वीकृति दी गयी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button