रांची- 09 सितंबर। राज्य भर में शनिवार को डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 167 मरीज के ब्लड सैंपल की जांच की गयी, जिनमें 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 99 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा साहिबगंज जिले में 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 13 मरीजों में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। धनबाद में सात संदिग्ध की जांच में पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में डेंगू के चार संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोडरमा में भी नौ संदिग्ध मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है। साथ ही रामगढ़ में चार, चतरा में एक, गढ़वा में एक, पाकुड़ में एक और देवघर में एक डेंगू के मरीज मिले हैं।