ताज़ा ख़बरें

झारखंड में कोरोना के 837 एक्टिव केस, जमशेदपुर में सबसे अधिक 345

रांची- 09 अगस्त। कोरोना की रफ्तार झारखंड में भले ही धीमी पड़ गई है। लेकिन पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है ।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में 837 कोरोना के मरीज एक्टिव है, इसमें 345 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में है।

मंगलवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 145 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 85 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से छह, देवघर से दस, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 25, गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से तीन, गुमला से दो, खूंटी से एक, हजारीबाग से चार, कोडरमा से दो, लातेहार से तीन, लोहरदगा से एक, रामगढ़ से दो, रांची से 20 और पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से दो मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार,1010 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 24 लाख, 51हजार 500 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 837 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 34 हजार, 845 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 328 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button