
ताज़ा ख़बरें
झारखंड बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
पटना- 10 जून। बिहार के पथ निर्माण मंत्री व भाजपा नेता नितिन नवीन पर आज रांची में उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वे बाल-बाल बच गये हैं। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।तनाव बढ़ने के बाद भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। सूचना है कि रांची शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि नितिन नवीन रांची निजी कार्य से गये थे। यहां अचानक से असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
उल्लेखनीय है कि पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुरू हुए विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है। झारखंड में जुमे की नामाज के बाद शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन हुआ। इस दौरान गोलीबारी की भी सचूना है।



