
झंझारपुर क्षेत्र की महिलाएं बनेगी आत्म निर्भर,मिला प्रशिक्षण
मधुबनी-01 नवंबर। झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के पिपरोलिया नवानी पंचायत में कस्तूरबा महिला मंडल के सदस्य को वल्र्ड नेबर्स,घोघरड़ीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ जगतपुर एवं रुरल डेवलपमेंट ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वरोजगार प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक मो0 सादुल्लाह ने कहा कि विगत दो वर्षों से करोना महामारी के कारण हजारों परिवार आज बेरोजगारी का दंश झेल रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की स्तिथि भयावह है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए संस्था के द्वारा कस्तूरबा महिला मंडल,वास समिति सदस्य को छोटे-छोटे स्वरोजगा से जोड़कर सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बकरी पालन,गृह वाटिका,सब्जी की खेती,सिलाई कटाई,खेती,सत्तु,मुरही का दुकान,अदोरी,अचार,पापर आदि रोजगार कर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छी तरह कर सकेंगे। रोजगार से जुड़ने पर कस्तूरबा महिला मंडल वास समिति के सदस्य का बोधिक,आर्थिक एवं समाजिक विकास होगा। तथा आत्म निर्भर के साथ-साथ आत्म शक्ति को बल मिलेगा। ट्रस्ट का प्रयास है कि परियोजना क्षेत्र में कोरोना महामारी से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। जिसे ध्यान में रखते हुए छोटे-छोटे स्वरोजगा का अवसर प्रदान करने की प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रुप में,बासुदेव दास,मुन्नी देवी,मो0 गुफरान,विमल कुमार सिंह,गुड्डी कुमारी,संगीता देवी रीना कुमारी,गीता देवी,अमोलिया देवी,सुकमारी देवी,सुदामा देवी,पवन देवी,ललिता देवी आदि मौजुद थे।




