ताज़ा ख़बरें

जो बाइडन की बड़ी आंत का ऑपरेशन करके निकाली गई गांठ, पनप सकता था कैंसर

वॉशिंगटन- 25 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की बड़ी आंत का ऑपरेशन करके एक हफ्ते पहले गांठ निकाली गई है। सही समय में इस बीमारी का इलाज नहीं किया जाता तो यह कैंसर का रूप से सकती थी।

बाइडन के डॉक्टर डॉ. केविन सी ओकोनोर ने बताया कि गांठ यानी ट्यूबलर एडोनोमा के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। यह वैसी ही गांठ थी जैसी बाइडन को वर्ष 2008 में भी हुई थी और ऑपरेशन करके इसे निकाल दिया गया था। बाइडन की आंतरिक रिपोर्ट में डॉ. ओकोनर ने बताया कि राष्ट्रपति अब पूरी तरह से फिट हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button