ताज़ा ख़बरें

जो बाइडन का एलान: कैराइन जीन पियरे बनेंगी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव

वाशिंगटन- 06 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति और दुनिया के बीच संवाद सेतु का काम अब कैराइन जीन पियरे को सौंपा जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया है कि पियरे अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। पियरे आगामी 13 मई को प्रेस सचिव के दायित्व से कार्यमुक्त हो रही जेन साकी की जगह लेंगी। तब तक वे साकी के सहायक की भूमिका का निर्वहन भी करेंगी।

कैराइन जीन पियरे को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव नियुक्त किये जाने संबंधी एलान करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनकी खूब प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कैराइन जीन-पियरे अगले व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। उन्होंने बताया कि कैराइन के पास न केवल इस कठिन काम के लिए आवश्यक अनुभव व प्रतिभा है, बल्कि वह अमेरिकी लोगों की ओर से बाइडन-हैरिस प्रशासन के काम के बारे में संवाद को सरल बनाएंगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि वे और उनकी पत्नी जिल लंबे समय से कैराइन को जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पियरे उनके और राष्ट्रपति सचिवालय प्रशासन के लिए एक मजबूत आवाज बनेंगी।

उल्लेखनीय है कि कैराइन जीन पियरे की इस नियुक्त के साथ ही वे व्हाइट हाउस में शीर्ष प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति पाने वाली पहली अश्वेत महिला बन गयी हैं। कैराइन जीन-पियरे इस समय राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रधान उप प्रेस सचिव और उप सहायक हैं। कैराइन राष्ट्रपति बाइडन की एक लंबे समय के सलाहकार हैं, जिन्होंने बाइडन प्रशासन, बाइडन अभियान और ओबामा प्रशासन में तत्कालीन उपराष्ट्रपति बाइडन के साथ वरिष्ठ संचार और राजनीतिक भूमिकाओं में कार्य किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button